देवली : 476 श्रमिकों को बिहार के लिए किया रवाना, गांव जाने के लिए मजदूरों के खिले चेहरे

Manish Bagdi
1 Min Read
Deoli News : देवली में शनिवार को क्षेत्र में 476 बिहारी श्रमिकों को 12 बसों के जरिए सवाई माधोपुर रवाना किया गया। जहां से सभी श्रमिक ट्रेन के जरिए बिहार जाएंगे।
देवली तहसीलदार रमेश चंद जोशी ने बताया कि इनमें 222 श्रमिक देवली एवं 254 श्रमिक दूनी क्षेत्र के हैं। इससे पहले सभी श्रमिकों की डॉ. राजकुमार गुप्ता ने स्क्रीनिंग की। इस दौरान चांदमल जैन ने सभी श्रमिकों को भोजन के पैकेट बिस्किट पैकेट मास्क आदि वितरित किए।
अपने गांव जाने की श्रमिकों के चेहरे पर खुशी दिखाई थी। इस दौरान विकास अधिकारी देवकिशन नागर, पुलिस एसआई सतीश कुमार एवं देवली तहसील के सभी पटवारी मौजूद थे। तहसीलदार ने बताया कि प्रत्येक बस में एक पुलिसकर्मी व एक पटवारी को प्रभारी नियुक्त कर भेजा गया है।

 

Contents
Deoli News : देवली में शनिवार को क्षेत्र में 476 बिहारी श्रमिकों को 12 बसों के जरिए सवाई माधोपुर रवाना किया गया। जहां से सभी श्रमिक ट्रेन के जरिए बिहार जाएंगे।देवली तहसीलदार रमेश चंद जोशी ने बताया कि इनमें 222 श्रमिक देवली एवं 254 श्रमिक दूनी क्षेत्र के हैं। इससे पहले सभी श्रमिकों की डॉ. राजकुमार गुप्ता ने स्क्रीनिंग की। इस दौरान चांदमल जैन ने सभी श्रमिकों को भोजन के पैकेट बिस्किट पैकेट मास्क आदि वितरित किए।अपने गांव जाने की श्रमिकों के चेहरे पर खुशी दिखाई थी। इस दौरान विकास अधिकारी देवकिशन नागर, पुलिस एसआई सतीश कुमार एवं देवली तहसील के सभी पटवारी मौजूद थे। तहसीलदार ने बताया कि प्रत्येक बस में एक पुलिसकर्मी व एक पटवारी को प्रभारी नियुक्त कर भेजा गया है।
Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।