देश में आज नौजवान आक्रोशित हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, मंहगाई बढ़ रही है – सचिन पायलट

liyaquat Ali
3 Min Read

Jaipur News –मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में आज संविधान को खतरा है। फासिस्ट लोग सत्ता में आकर बैठे हुए हैं। इनकी संविधान में कोई आस्था नहीं है। यह उस पार्टी के लोग हैं, जो आजादी की जंग में मुखबिरी किया करते थे। वे लोग आज कांग्रेस की विरासत की बात करते हैं।

गहलोत कांग्रेस स्थापना दिवस पर शनिवार को यहां  शहीद स्मारक से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक निकाले गए  फ्लैग मार्च के बाद  पीसीसी के बाहर सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। पीएमओ के बिना पत्ता भी नहीं हिल रहा है।

प्रधानमंत्री कांग्रेस की विरासत के विरूद्ध अपमाजनक भाषा का उपयोग कर रहे हैं। सभा के लिए कांग्रेस कार्यालय के बाहर मंच बनाया गया था। मंच पर उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट,प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे सहित राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभा से पहले पायलट ने कांग्रेस का ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर शपथ दिलाई।

पायलट ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर स्थापना दिवस भारत बचाओ-संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। देश में आज नौजवान आक्रोशित हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, मंहगाई बढ़ रही है किन्तु केन्द्र सरकार इन समस्याओं पर चर्चा करने को तैयार नहीं है और आमजन का ध्यान भटकाने के लिये सीएए तथा एनआरसी जैसे मुद्दों को लेकर आई है। जो ताकतें देश में टकराव तथा हिंसा का सहारा लेकर सत्ता हासिल करना चाहती हैं ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि  पंचायत चुनावों के लिए मेहनत कर  पार्टी को विजयी बनाने के लिए कार्य करें।

राजस्थान प्रभारी  पाण्डे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने संख्या बल के आधार पर संविधान विरोधी सीएए संसद में पारित करवाकर देश की शांति को भंग कर दिया है। आज देशभर में फैले आक्रोश के विरूद्ध सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर फ्लैग मार्च निकाला गया है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.