देवली : मिट्टी लेने गई युवती को निगल गया तालाब

Manish Bagdi
2 Min Read

जहाजपुर प्रशासन की उदासीनता आई सामने, शुक्रवार को तालाब से निकाला शव

Deoli News/Dainik Reporter :समीपस्थ कुंचलवाड़ा गांव(Kuchalwara Gav) में तालाब की पाल पर मिट्टी लेने गई युवती का शव (Dead Body) शुक्रवार सुबह आपदा प्रबंधन की टीम (Disaster management team) ने तालाब से खोज लिया। युवती गुरुवार दोपहर से गायब (Missing) थी।

इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों ने गुरुवार देर रात तक तालाब में युवती की खोजबीन की, लेकिन तब कोई पता नहीं चला। इस मामले में जहाजपुर प्रशासन की लापरवाही व उदासीनता नजर आई। इस दौरान तहसीलदार मुकुंद सिंह घटना के दूसरे दिन जाकर मौके पर आए।

पुलिस के अनुसार मृतका कुंचलवाड़ा कलां निवासी ग्यारसी(20) पुत्री रमेशचंद सोयल गुरुवार दोपहर चूल्हा लीपने की मिट्टी लेने के लिए गांव के कचौली तालाब में गई। आशंका है कि इस दौरान युवती का पैर फिसलकर वह गहरे पानी में चली गई। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की।

इस पर परिजनोंं ने तालाब किनारे युवती की चूनरी व घर से लाया बर्तन पड़ा मिला। इस पर परिजनों व ग्रामीणों को शंका हुई। सूचना पर हनुमाननगर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रात तक शव ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, शुक्रवार सुबह भीलवाड़ा जिला मुख्यालय से आपदा प्रबंधन की टीम कुंचलवाड़ा पहुंची। इस दौरान गोताखोरों ने तालाब से शव ढूंढ निकाला।  बाद में पुलिस ने शव को देवली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के सुपुर्द कर दिया।

जहाजपुर तहसीलदार ने दिखाई धौंस, दूसरे को पढ़ाने लगे मानवता का पाठ

पूरे मामले में जहाजपुर प्रशासन की लापरवाही व उदासीनता नजर आई। इस दौरान जहाजपुर तहसीलदार मुकुंद सिंह मानवता से परे होकर घटना के दूसरे दिन जाकर मौके पर जानकारी लेने पहुंचे। यही नहीं घटनाक्रम कवरेज कर रहे एक मीडिया कर्मी पर तहसीलदार धौस जमाने लगे। इस दौरान उल्टा मीडिया कर्मी को हो मानवता रखने का पाठ पढ़ाने लगे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।