देवली : दीपों से सजाई मनमोहक रंगोली

Manish Bagdi
1 Min Read

जैन महिला महासमिति ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

Deoli News/Dainik Reporter : शहर के महावीर दिगम्बर जैन धर्मशाला में रविवार रात श्रीदिगम्बर जैन महिला महासमिति की वार्षिक बैठक हुई। इस दौरान दीपावली स्नेह मिलन समारोह मेेंं कई कार्यक्रम हुए।

IMG 20191118 WA0011

महासमिति की सांस्कृतिक मंत्री भावना अजमेरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पालिकाध्यक्ष रेखा जैन ने की। समाज की सरोज जैन व जूली सेठी ने दीप प्रज्जवलन किया। माया जैन ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर महिला सदस्यों ने दीपावली स्नेह मिलन के तहत परस्पर बधाई दी। कार्यक्रम में महिलाओं की कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं हुई। महिला सदस्यों ने दीपों से मनमोहक रंगोली सजाई।

बाद मेें महिलाओं ने चार दर्जन दीपकों सहित भक्तामर पाठ किया गया। इस दौरान प्रेरणा सेठी, सुमन जैन, बबली, जयंती, सविता, सरोज, राजकुमारी, कुसुम सहित महिला सदस्य उपस्थित थी। समारोह में मंच संचालन मोना पाटनी व रंजना जैन ने किया।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।