दीपावली मुहूर्त, सूर्यग्रहण के कारण कल कोई पर्व मान्य नही

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

टोंक। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी सोमवार संवत 2079 को दीपावली महापर्व मनाया जायेगा। पं0 जगदीश नारायण स्मृति मंच एवं वेदिक शोध संस्थान टोंक के संयोजक डॉ.पं0 पवन सागर एडवोकेट टोंक के अनुसार दीपावाली सोमवार को श्री महालक्ष्मी पूजा दीपोत्सव है ।

इस दिन श्रीमहालक्ष्मी पूजन मुहूर्त का समय सांय गोधूलि प्रदोष वेला का समय 5:45 बजे से 8:24 बजे तक, वृषभ लग्न सांय 7.05बजे से 8.17 बजे तक, मिथुन लग्न रात्रि 8.17 से 10.26 बजे तक, महानिशिथ काल मध्यरात्रि 11.56 से 12.44 बजे तक,

सिंह लग्न रात्रि 1.25बजे से 03/35बजे तक। इसी प्रकार दिन में वृश्चिक स्थिर लग्न प्रात: 8.40 बजे से 10.55 बजे तक तथा कुंभ लग्न दोपहर 2.15 बजे से 04.15बजे तक का समय श्रेष्ठ है । दिन में चौघडिय़े अनुसार प्रात: 09.15 बजे से 10.40 बजे तक शुभ वेला,

दिन का 01.30 से 2.50 तक चर वेला, 11. 48 से 12.32 तक अभिजीत मुहुर्त, दोपहर 2.50 बजे से 04.15 बजे तक लाभ वेला, शाम 4.15बजे से 5.45बजे तक अमृत वेला का समय श्रेष्ठ है। रात्रि में चौघडिय़े अनुसार रात्रि 10.30से 12 बजे तक लाभ वेला, मध्यरात्रि 03.15 से 04.45 तक अमृत वेला रहेगी। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के कारण कोई पर्व मान्य नहीं होगा।

श्री रोकड मिलान 26 अक्टूबर बुधवार (कार्तिक शुक्ल पक्ष एकम बुधवार) को रोकड़ मिलान का समय प्रात: 06.37 से 09.15 तक एवं 10.40से 12.00 बजे का समय श्रेष्ठ है। इसी दिन अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। 27 अक्टूबर ( कार्तिक शुक्ल द्वितीया गुरुवार)को भाई दूज, चन्द्र दर्शन,यम द्वितीया, विश्वकर्मा पूजा, चित्र गुप्त पूजा, कलम-दवात पूजा का पर्व रहेगा।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/