देवली यातायात पुलिस की लापरवाही से बढ़ी मनमानी पार्किंग की समस्या

Manish Bagdi
2 Min Read

यातायात पुलिस नहीं दे रही है ध्यान, वार्ड नं 10 के लोगों की है समस्या

देवली
देवली यातायात पुलिस की लापरवाही के चलते विवेकानंद कॉलोनी स्थित वार्ड नं 10 में बेतरतीब वाहनों की पार्किंग व ठेलों की भरमार बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद यातायात पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
    आपको बता दे कि बस स्टैण्ड के निकास द्वार से न्यायालय के सहारे चर्च रोड को जोडऩे वाले मार्ग पर लोग बेतरतीब तरीके से अपने वाहनों का खड़ा कर रहे है। गांव के लोग मुख्य बाजार में जाने से पहले अपने वाहनों को यहां खड़ा कर देते है। इसके अलावा त्रिपाठीजी के हत्थे के समीप नगर पालिका का कचरा पात्र व पुलिस के बेरिकेड्स से भी आवागमन बाधित हो रहा है।

कचरा पात्र से बने बदबू के हालात-:

इसके अलावा कचरा पात्र से मार्ग पर बदबूदार वातावरण के हालात हो गए। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूूसरी ओर चूंगी नाके पर फल व सब्जी के ठेले भी मार्र्ग को अवरुद्ध कर रहे है। इसके चलते उक्त मार्ग संकरा हो रहा है। वार्ड के दीपक पांचाल, संजय सेठी, सुनील जैन, रजनीश बागड़ी आदि ने बताया कि मार्ग संकरा हो जाने के कारण दिन मेंं कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इससे कई बार लोगों में लड़ाई-झगड़ा की स्थिति पैदा हो रही है।
Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *