पालिका की अनदेखी – बस स्टेंड पर क्षतिग्रस्त फेरोकवर हो रहे है जानलेवा, पालिका नहीं दे रही है ध्यान

Manish Bagdi
1 Min Read

देवली।

शहर के रोडवेज बस स्टैण्ड मे नाले का क्षतिग्रस्त फेरोकवर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इसके चलते यहां हादसे बढ़ते जा रहे है। इस सम्बन्ध में पालिका प्रशासन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

                 लोगों ने बताया कि फेरोकवर बस स्टैण्ड के बस निकास द्वार के घुमाव पर है। यह फेरोकवर इतना क्षतिग्रस्त हो चुका है, कि इसमें  लगी आरसीसी के सरिए बाहर निकल गए है। ये नुकीले सरिए बाहर निकलने से कभी जानलेवा साबित हो सकतेे है। दिन में वाहन चालक व बसे साइड से होकर निकल रही है। लेकिन रात को रोड लाइट बंद होने पर दुपाहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है।

               लोगों का कहना है कि समय रहते फेरोकवर मरम्मत नहीं कराया तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसी तरह विवेकानंद कॉलोनी में सिटी डिस्पेंसरी के समीप नाली पर भी बने फेरोकवर क्षतिग्रस्त है। इससेे कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  यहां भी तीन माह से शिकायत करने के बाद भी पालिका प्रशासन कोई ध्यान नहीं रहा है।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *