राजीव गांधी के जन्‍मदिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, गिनाईं उपलब्धियां

जहाजपुर (आज़ाद नेब) पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जन्मतिथि पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान देश में हुए बदलाव एवं विकास की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

 

हनुमान गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद अनिल उपाध्याय ने राजीव गाँधी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होने ने कहा कि राजीव जी की सोच काफ़ी दूरगामी थी।

उन्होंने अपने शासनकाल में पंचायती राज प्रणाली को सशक्त बनाया था। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये स्थापित कराये गए जवाहर नवोदय विधालय उनकी ही देन है। उन्होंने जब सूचना तकनीकी के क्षेत्र में कंप्यूटर को जब बढ़ावा दिया तो जो लोग आज देश की सत्ता पर बैठे हैं उनके भारी विरोध के बावजूद अपनी उस योजना को परवान चढ़ाया है।

आज हर कोई देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से लेकर निचले स्तर तक डिजिटल इंडिया की बात करते हैं तब वे लोग ये भूल जाते हैं कि वर्तमान समय में देश के अन्दर जो डिजिटल सिस्टम काम कर रहा है और वीडियो कांफ्रेंसिंग, ऑनलाइन शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग, इ-पेमेंट आदि का जो तन्त्र चल रहा उसकी परिकल्पना राजीव गाँधी जी की ही देन है। 

 

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र सिंह, पार्षद सागिल अहमद, मुज्जमिल शेर पठान, पुर्व पार्षद शकील टांक, मोहम्मद शेर पठान, साज़िद पठान, रईश टांक, रईश अब्बासी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।