कांग्रेस के मंडल अध्यक्षों ने गर्मजोशी के साथ किया पीसीसी सदस्य सऊद सईदी का स्वागत

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

टोंक। टोंक विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस मंडल के सभी नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों ने गुरुवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सऊद सईदी के बहीर आवास पहुंचकर पीसीसी सदस्य सऊद सईदी, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, नगर परिषद सभापति अली अहमद का ढोल-नगाड़ो से गर्म जोशी के साथ माला पहनाकर एवं साफा बंधवा कर टोंक विधायक व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के निर्देशानुसार और पीसीसी सदस्य सऊद सईदी, टोंक पंचायत समिति प्रधान सुनीता हंसराज फागणा, नगर परिषद सभापति अली अहमद  की अनुशंसा पर मनोनीत टोंक विधानसभा क्षेत्र के बरवास कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मूलचंद बैरवा, मेहंदवास मंडल अध्यक्ष श्योजी राम बैरागी, छाण मंडल अध्यक्ष गोपाल चौधरी, घांस मंडल अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, हतौना मंडल अध्यक्ष रामअवतार प्रजापत,
 
बावड़ी मंडल अध्यक्ष राम सिंह चौधरी, बंबोर मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा ने अपने अपने प्रतिनिधिमंडल लोगों के साथ गुरुवार को पीसीसी सदस्य सऊद सईदी के बहीर स्थित आवास पर पहुंचकर गर्मजोशी के साथ पीसीसी सदस्य सऊद सईदी, टोंक पंचायत समिति प्रधान सुनीता हंसराज फागणा, नगर परिषद सभापति अली अहमद का माला पहना एवं साफा बंधवा कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर टोंक विधायक व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
 
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सऊद सईदी ने सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अरनिया माल सरपंच शांति लाल मीणा,  ग्राम पंचायत का काबरा सरपंच सुरज्ञान गुर्जर धाकड़ सरपंच सत्यनारायण बैरवा,  छाण सरपंच भंवर लाल बैरवा, सोनवा सरपंच बनवारी लाल बैरवा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मिर्जा इरशाद बैग, नगर परिषद पार्षद नीरज गुर्जर, पार्षद हरेंद्र सांसी,
 
कांग्रेस ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष राहुल सैनी, कांग्रेस बहीर मंडल अध्यक्ष रामअवतार टांक, पूर्व उपसभापति सलीमुद्दीन खान,  रामप्रसाद चोपड़ा भागचंद गुर्जर फौजूराम मीणा, रेखाराम ताखर, शंकर यादव ताखोली, हंसराज मीणा, राधेश्याम वजीरपुरा, चतुर्भुज गुर्जर निरमाणा, धनराज गोहरपुरा, हंसराज बैरवा ठेकेदार, मुस्ताक अहमद, भोजराज गुर्जर, राजेंद्र भडाणा, रामकेश तालपुरा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.