कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल:केन्द्रीय मंत्री

liyaquat Ali
2 Min Read

Jaipur News : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत Minister Thawarchand Gehlot ने राज्य सरकार पर तुष्टïीकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सरकार की तुष्टïीकरण की नीति के कारण ही प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं बढ रही है। ये सब भाजपा bJP के शासन काल में नहीं होता था। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता में गहलोत Gehlot ने बसपा BSP के कांग्रेस Congress में विलय पर कहा कि जो जनता का विश्वास हासिल करके आते हैं उन्हें जनता के साथ धोखा नहीं करना चाहिए। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती BSP Supremo Mayawatiके ट्वीट Tweet का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछडे लोगों के साथ भेदभाव कर रही है और राज्य में दलित उत्पीडन के मामले भी बढ रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत CM Ashok Gehlot के बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि हम सीमित संसाधनो से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार BJP government के समय भी इतने ही संसाधन थे फिर आज यह सीमित संसाधनों की बात कहां से आ गई। केंद्र सरकार किसी भी प्रदेश के साथ भेदभाव नहीं कर रही है और सबको बराबर केंद्रीय मदद मिल रही है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों को खरीदने के आरोपों को केन्द्रीय मंत्री ने नकारा और कहा कि भाजपा Bjp खरीद-फ रोख्त में विश्वास नहीं रखती है। उन्होंने केन्द्र सरकार के पिछले 100 दिनों की उपलब्धियां भी गिनाई और कहा कि धारा 370 को लेकर यह भ्रम था कि इसे हटाया नहीं जा सकता वह पीएम मोदी PM Modi और गृहमंत्री अमित शाह Home Minister Amit Shah ने दूर कर दिया। इसके बाद मोदी Modi पूरे देश में जननायक के रूप में पहचाने जाने लगे हैं।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *