सीएम गहलोत का आज दिल्ली दौरा, यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन में होंगे शामिल

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर। प्रदेश में आज अग्निपथ स्कीम को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली दौरे पर हैं, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 10 बजे विशेष विमान दिल्ली के लिए रवाना होंगे और सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 12 बजे यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन दाखिल करने के दौरान साथ रहेंगे। यशवंत सिन्हा के साथ कांग्रेस सहित यूपीए गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहेंगे।

शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी के कई शीर्ष नेताओं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल सहित कई अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे और अग्निपथ योजना को लेकर नेताओं के साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 4 बजे दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

तीन दिवसीय दौरे पर जोधपुर भी जाएंगे मुख्यमंत्री

इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 से 30 जून तीन दिवसीय दौरे पर जोधपुर में जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और जोधपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं- नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 जून दोपहर 2 बजे जयपुर से जोधपुर के लिए रवाना होंगे और 3 बजे जोधपुर पहुंचेंगे, उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 30 जून को शाम 7 बजे जोधपुर से जयपुर लौटेंगे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/