कोटा/ शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र एक ही स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा को उसी कक्षा में पढ़ने वाले साथी छात्र को उसी से शादी का सपना दिखाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को बरामद कर लिया और पीड़िता के बयान के बाद रेप का मामला भी दर्ज कर लिया है।
काउंसलिंग के दौरान बालिका ने बताया कि उसकी उम्र 16 साल है और वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी दोस्ती उसी के साथ पढ़ने वाले एक लड़के से हो गई थी। गहरी दोस्ती होने के बाद लड़के ने उसे शादी का झांसा दिया और उसे बिना किसी को बताए अपने साथ 12 मई को मेघनगर ले गया। जहां पर लड़के के एक परिचित के घर पर ही रुके।
बच्ची ने बताया कि जिस समय वह कोटा से गई थी उस दिन उसका पेपर था। लेकिन वह परीक्षा देने नहीं गई और लड़के के साथ मेघनगर चली गई। लड़की के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसकी भनक लड़के और उसके परिजनों को लग गई। जिसके 2 दिन बाद लड़की को कोटा छोड़ दिया। कोटा आने के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। बालिका ने बताया कि उसके साथ मेघनगर में दुष्कर्म भी हुआ है। ऐसे में संरक्षण की आवश्यकता होने पर बालिका को अस्थाई आश्रय दिलाया गया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।