जुआ सट्टा खेलते 22860 रूपये सहित चार आरोपीगण गिरफ्तार

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

चुरू/ सादुलपुर। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रैंज बीकानेर ओमप्रकाश द्वारा युवाओं में अवैध जुआ सट्टा की धरपकड़ हेतु आदेशानुसार में जिला पुलिस अधीक्ष चूरू दिगंत आनन्द के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ अशोक बुटोलिया, वृताधिकारी राजगढ बृजमोहन असवाल व कृष्ण कुमार बलौदा थानाधिकारी पुलिस थाना राजगढ के निकटतम सुपरविजन में 30 मार्च 2022 को राजगढ थाना पुलिस के गौरव खिडिय़ा उनि ने मय टीम के रमेश कुमार कानि, मुकेश कुमार कानि, अनिल कुमार कानि, संदीप कुमार कानि, सुरेश कुमार कानि व कुलदीप चालक कानि के साथ दबिस देकर राजगढ कस्बे के वार्ड 27 में ताश के पत्तों पर जुआ सट्टा खेलने के आरोप में आरोपी साजीद पुत्र मुमताज जाति कायमखानी उम्र 27 साल निवासी वार्ड 05 राजगढ, नितिन पुत्र रामसिंह जाति मेघवाल उम्र 32 साल निवासी वार्ड 27 राजगढ, ईमरान पुत्र नजीर खाँ खींची उम्र 37 साल निवासी वार्ड 19 राजगढ, रामचन्द्र पुत्र टिकुराम जाति स्वामी उम्र 51 साल निवासी वार्ड 27 राजगढ को गिरफ्तार किया है।

साथ ही ताश के 52 पत्ते एवं जुआ सट्टा की राशी 22860 रूपये जब्त कर आरोपियों के खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.