Deoli crime News – महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज

Manish Bagdi
1 Min Read

देवली।

शहर की एक महिला ने दूनी थाना केे टोकरावास निवासी एक जने पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का जरिए इस्तगासा मामला दर्ज कराया।

          पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने शहर में रहकर कक्षा 10 की पढ़ाई की। इसके चलते उसकी पहचान टोकरावास निवासी सुरेन्द्र से हो गई। इस दौरान दोनों में प्रेम हो गया। पीडि़ता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी सुरेन्द्र ने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया। इसके बाद में वह जयपुर चला गया। जहां पीडि़ता भी बाद उसके पास जयपुर चली गई। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि शादी के झांसे में आरोपी ने उससे लगातार बलात्कार किया।

           इस वजह से वह गर्भवती हो गई। लेकिन बाद में आरोपी के परिजन आएं, जिन्होंने सुरेन्द्र के पहले ही शादीशुदा होने की बात कही तथा मामला रफा-दफा करने को कहा। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी के परिजन सुरेन्द्र को लेकर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *