ब्रह्म ज्ञान संस्कृत संस्थान का रजत जयंती समारोह संपन्न,भामाशाओं का किया सम्मान

liyaquat Ali
2 Min Read
Bhilwara News (मूलचन्द पेसवानी  )- जिले के जहाजपुर के घाटारानी में शनिवार को राजस्थान संस्कृत अकादमी से संबंधित ब्रह्म ज्ञान संस्कृत शिक्षा परमार्थ सेवा संस्थान का 25 वर्ष रजत जयंती समारोह संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता जेएमजे ग्रुप मुंबई के अध्यक्ष जेएम जोशी ने की जबकि मुख्य अतिथि जयपुर के मेयर विष्णु दत्त लाटा थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चिकित्सा शिक्षा विभाग के शासन सचिव आईएएस वैभव गालरिया, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक डॉ शिवलाल जोशी, सीए ललित नारायण पारीक, प्रमिति पारीक, जहाजपुर उपखंड अधिकारी उमेश सिंह राजावत, थाना अधिकारी हरीश कुमार, ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, डॉ प्रतिभा जोशी, वरिष्ठ शिक्षाविद कुसुमलता, शिक्षिका उषा चास्टा थे।
संस्थान के संरक्षक रमेश चंद्र गालरिया, संस्थान के अध्यक्ष जगदीश जोशी की अगुवाई में अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान के गौरव गालरिया ने संस्थान की वर्ष पर्यंत गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। संस्थान संरक्षक रमेश चंद्र गालरिया ने 25 वर्षों की संस्थान की उपलब्धि तथा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि जल्दी ही मध्य प्रदेश के संदीपनी विश्वविद्यालय से भी संस्थान की संबद्धता का कार्य संपादित होने जा रहा है।
इस दौरान संस्थान में अपना योगदान देने वाले भामाशाह का संस्थान पदाधिकारियों द्वारा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो देकर सम्मान किया। संस्थान के कर्मचारी उदयलाल को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जहाजपुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जय देव जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र बोहरा सहित कई जने मौजूद थे।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.