पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर की मौजूदगी में हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान

Manish Bagdi
1 Min Read

भाजपा सदस्यता अभियान में बनाए ७३ नए सदस्य

देवली
भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सिरोही के देहलवाल मन्दिर परिसर में गुरुवार को पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक भाजपा के ७३ नए सदस्य बनाएं गए।
    भाजपा कार्यकर्ता विनोद माहुर ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ पार्टी में अधिकाधिक नए सदस्यों को जोडऩे का आव्हन किया। उन्होंने हर बूथ पर १०० नए सदस्य बनाने की बात कही।
बैठक में पनवाड़, चांदली, सांवतगढ़, निवारिया, पोल्याड़ा, सिरोही, कुशालपुरा, राजमहल, संग्रामपुरा, गांवड़ी, संथली, सारदड़ा सहित गांवों के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रधान शकुंतला वर्मा, उपप्रधान रमेश भारद्वाज, देहात अध्यक्ष यतेन्द्र नामा, ईकाई अध्यक्ष रामदेव धाकड़, पोल्याड़ा सरपंच मुकेश बैरवा, सीआर रमेश मीणा उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मन्दिर परिसर में पौधारोपण भी किया।
Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *