
टोंक। भारतीय जनता युवा मोर्चा टोंक द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने पर टोंक जिला मुख्यालय पर पर बाइक रैली तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, जिसके लिए जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निवाई में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित हुए,
जिसमें होकर एक राय होकर सभी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत महोत्सव आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक आदमी को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेगा, साथ ही आने वाली 13 अगस्त को युवा मोर्चा निवाई से बाइक रैली तिरंगे के साथ निकालकर वैष्णो देवी माता के मंदिर पहुंचेगा, जहां पर रैली का स्वागत के पश्चात रैली रवाना होकर जिला मुख्यालय पर छावनी चौराहे होते हुए पूरे शहर में घूमकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के साथ जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम चावला, उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौतम, जिला मंत्री हनुमान मेदार, मंडल अध्यक्ष हंसराज कसाना, मंडल अध्यक्ष हरी करिया हनुमान चौधरी, राजेंद्र मेहरा, शिवराज गोरा, दशरथ सिंह राजावत सभी मंडल के महामंत्री व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी टोंक की समीक्षात्मक बैठक कल
टोंक। भारतीय जनता पार्टी टोंक की समीक्षात्मक बैठक 9 अगस्त मंगलवार को टोंक स्थित निजी महाविद्यालय पर होगी।। जिसमे चितौडग़ढ़ सांसद सी. पी.जोशी का प्रवास रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा ने बताया कि भाजपा को सशक्त बनाने के लिए ,सभी कार्यक्रमो, अभियानों की समीक्षा करने के लिये,आगामी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बैठको का आयोजन किया गया हैं।
जिसमें 9 बजे जिला समन्वय समिति बैठक, 10 बजे जिला बैठक रखी गयी हैं। जिला बैठक में सांसद, विधायक, जिला प्रमुख,जिला पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष,मोर्चा जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 12 बजे बरवास मंडल की बैठक जलदेवी माताजी धर्मशाला बावड़ी व इसके बाद 1 बजे मोर मंडल की बैठक होटल टाइगर पैलेस टोडारायसिंह में रखी गयी हैं।