भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर करेंगे सम्बोधित

Manish Bagdi
1 Min Read

देवली

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी सदस्यता अभियान ज्ञानदेव आहूजा बीसलपुर परियोजना विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

    शहर भाजपा सदस्यता अभियान संयोजक घनश्याम गौतम ने बताया कि देश में चल रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर आहूजा व जिला संगठन प्रभारी सदस्यता अभियान हरेंद्र शर्मा, जिला संयोजक बाबूलाल कासलीवाल व जिला सह संयोजक इंदु शेखर शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर सदस्यता अभियान की जानकारी देंगे। बैठक में शहर व देहात मंडल अध्यक्ष महामंत्री, संयोजक, सहसंयोजक, विस्तारक, बूथ संयोजक ,सहसंयोजक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *