भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को पद से हटाया शाह ने लिया इस्तीफा

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

जयपुर।राजस्थान मैं विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है। इसके तहत  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह ने  राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी से इस्तीफा ले लिया है। नया प्रदेश अध्यक्ष किसे बनाया जाएगा इस बारे में अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है।बताया जा रहा है कि केंद्रीय संगठन के इशारे पर परनामी ने इस्तीफा दिया है। वहीं इस बात को लेकर पहले से ही क़यास लगने शुरू हो गए थे कि परनामी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया दिया जाएगा। उपचुनाव में पार्टी को मिली हार और संगठन में कमज़ोर होती पकड़ के चलते उनकी जगह किसी अन्य को ये महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देने की बात सामने आई है।गौरतलब है कि परनामी पिछले कुछ समय से विवादों की वजह से सुर्ख़ियों में रहे थे। उनके अतिक्रमण को बढ़ावा देने सम्बन्धी बयान से पार्टी की किरकिरी हुई थी। उनके विवादित बयान की  वजह से।

जानकारी ये भी मिली है कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश में भी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव किया है। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष आज दोपहर में यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कुछ ही घंटों में केंद्रीय नेतृत्व करेगा। इसके अलावा भाजपा शासित दो अन्य राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है।

अशोक परनामी के स्थान पर अब किसे संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी इसको लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार चुनाव को देखते हुए अनुसूचित जाति वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा जिसमें अर्जुन राम मेघवाल का नाम सबसे आगे है इसके अलावा सामान्य वर्ग में जोधपुर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा जयपुर के हवामहल विधान सभा से विधायक सुरेंद्र पारीक का नाम भी चर्चा में है माना जा रहा है की अशोक परनामी के स्थान पर जिसे भी यह जिम्मेदारी दी जाएगी वह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भरोसेमंद ही होगा हालांकि केंद्रीय नेतृत्व राज्य के सुझाए गए नामों को नकार चुका है मुख्यमंत्री ने पहले लक्ष्मीनारायण दवे का नाम सुझाया था।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *