बीकानेर में महिलाएं चलाएंगी पिंक ऑटो, नगर निगम ने दिलाया ऑटो का लोन

liyaquat Ali
2 Min Read

Bikaner news। बीकानेर नगर निगम ने महिलाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए पिंक ऑटो उपलब्ध कराने की पहल की है। केंद्र सरकार की योजना के तहत ऑटो चलाने की इच्छुक महिलाओं को लोन दिलाने का सिलसिला गुरुवार से बीकानेर में शुरू हो गया। पहले चरण में 4 महिलाओं को दो-दो लाख रुपये का ऋण दिलाया गया है।

नगर निगम मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने बताया कि हमने महिलाओं को ऑटो ऋण के लिए प्रेरित किया था। अब तक 4 महिलाएं ही आगे आई हैं। इनको ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। यह महिलाएं एक महीने तक प्रशिक्षण लेने के बाद ऑटो चलाना शुरू करेंगी। परिवहन विभाग से इन महिलाओं को लाइसेंस मिल गया है। 2 लाख रुपये के लोन पर महिलाओं को सात फीसदी की दर से ब्याज देना होगा।
जबकि शेष ब्याज केंद्र सरकार की योजना के तहत अनुदान के रूप में दिया जाएगा। ऑटो का लोन लेने के बाद चारों महिलाएं खुश नजर आईं। उनका कहना है कि आत्मनिर्भर होने के लिए महिलाओं को भी पुरुषों की तरह काम करना होगा। बीकानेर में महिलाओं के ऑटो चलाने का सिलसिला पहली बार ही शुरू होगा। मेयर सुशीला कंवर का कहना है कि महिला सवारियों को इससे सुरक्षा का अहसास होगा। उन्होंने कहा कि जितनी भी महिलाएं ऋण लेना चाहती हैं, उन सभी को लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.