बिजली की दरों एवं मुख्यमंत्री द्वारा बड़बोले बयानों को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

liyaquat Ali
2 Min Read

✍️ मूलचन्द पेसवानी

Shahpura News । प्रदेश बढ़ाई हुई बिजली की दरों एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बड़बोले बयानों को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल शाहपुरा ने ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामलाल जाट की अगुवाई में नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा।


भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल शाहपुरा द्वारा डाक बंगला से विरोध करते हुए नारो के साथ कार्यकर्ता उपखण्ड कार्यालय पहुंचे और नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में अराजकता फैला रहे हैं और बिजली की दरों से लोगों की आर्थिक स्थिति गडबड़ा गई है। अगर सरकार बढ़ाई बिजली की दरें वापस नहीं लेगी तो भाजपा ग्रामीण मंडल उग्र प्रदर्शन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की होगी।


आज पूर्व पालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद जाट व रामधन थरोदा, उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत रामेश्वर पारीक, बालाराम खारोल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता तिवारी, महामंत्री शंकर लाल गुर्जर, सत्यनारायण मालू, रामप्रसाद गौरा, घनश्याम रेगर, सरपंच भाग चंद चाड़ा, ओम प्रकाश वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष किसान मोचा राजेन्द्र बोहरा, जिला अध्यक्ष घुमंतू प्रकोष्ठ कालू बंजारा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश मुंडेतिया, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अर्जुन गुर्जर एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.