
Bhilwara news/ चेतन ठठेरा ।आज हमारा अपना देश एक भयंकर महामारी COVID -19 से जूझ रहा है ऐसी स्थिति में राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय )के प्रदेश संगठन द्वारा भी दो लाख एक हजार रूपए का योगदान अलग से मुख्यमंत्री आपदा कोष में देगा। इसमें उपशाखा स्तर पर 200 रूपए, प्रत्येक जिला शाखा से 1000 तथा प्रांत से एक लाख रुपए मिला कर कुल 201000 रूपए का योगदान दिया जाएगा।
इस सराहनीय निर्णय के लिए प्रदेशाध्यक्ष संपत सिंह प्रदेश के संगठन मंत्री भाई साहब प्रह्लाद शर्मा एवं महामंत्री अरविंद व्यास एंव सभी स्थाई समिति के सदस्यो को भी आभार। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय )जिला- शाखा भीलवाड़ा के समस्त सदस्य तहसील कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी स्थाई समिति के लिए गए इस निर्णय का समर्थन करते हैं
दिनेशकुमार भट्ट
सद्स्य ,प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ।
प्रकाश माणम्या
जिलाध्यक्ष एवं समस्त तहसील एवं जिला कार्यकारिणी भीलवाड़ा