किसानों के हितों के लिए हमेशा आगे रहेंगे- वसुंधरा राजे

liyaquat Ali
2 Min Read

Bhilwara News / dainik reporter (मूलचन्द पेसवानी): किसानों (Farmers)के हितों के लिए हमेशा आगे रहेंगे राजस्थान (Rajasthan) में किसी भी किसान का अहित नहीं होने दिया जाएगा ।उसके अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कार्यकर्ता हमेशा लड़ता रहेगा।

एडवोकेट अविनाश जीनगर राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा  के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल  पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान  वसुंधरा राजे से  मिलकर एक पत्र से अवगत कराया कि शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से क्षेत्र के किसानों की समस्त फसलें खराब हो गई थी।

शाहपुरा बनेडा विधानसभा क्षेत्र में उड़द मूंग मक्का ज्वार आदि की फसलें खराब हो गई खेतों में सभी प्रकार की फसलें नष्ट हो जाने के बाद भी खराबे  का सही आकलन नहीं होने से किसानों के साथ खिलवाड़ किया गया। पुनः जाँच करवाने के लिए कहा जिस पर पूर्व मुख्यमन्त्री ने आपदा प्रबन्ध विभाग के अधिकारी से बात की और पुनः जाँच करवाने के लिए खा

प्रतिनिधिमंडल में  पार्षद दीपक पारीक,  भारत सरकार दिशा कमेटी के सदस्य  स्वराज सिंह शेखावत तथा भाजपा नेता जितेंद्र काबरा  ने बताया कि  भारतीय जनता पार्टी शाहपुरा ने स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया गिरदावरी के समय भी इसका सही आकलन नहीं किया गया और पूरे जिले में सिर्फ शाहपुरा को छोड़ दिया गया जबकि शाहपुरा बनेडा विधानसभा  क्षेत्र में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि  बात कर  कार्रवाई करने का विशवास दिलाया एवम् कहा की  भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ है उनको मुआवजे के लिए प्रदेश स्तर तक भी मांग उठाई जाएगी।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.