विस उपचुनाव – भीलवाड़ा के सहाडा मे भाजपा हर घर में लगाऐगी पार्टी कि झंडा और कार्यकर्ता का करेगी सम्मान

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

भीलवाड़ा/ जिले को रायपुर सहाडा विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा युद्ध स्तर पर रणनीति बनाने मे जुटी है इसो कडी मे भाजपा का झंडा अभियान के तहत सहाड़ा विधानसभा में विभिन्न शक्ति केन्द्रों मे भाजपा के 1000  झंडे 1 दिन में लगाए जाएंगे 10 मार्च से कार्यक्रम का शुभारंभ सहाड़ा विधानसभा से होगा । यह निर्णय आगामी सहाड़ा उप चुनाव को लेकर आज हुई बैठक मे लिया गया ।

भाजपा जिला कार्यालय में आज  शाम भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रभारी दिनेश भट्ट भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने ली । इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा संगठन के लिये अपना तन मन धन पूरे साल देता है भाजपा संगठन ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने कार्यकर्ताओं का मनोबल स्वाभिमान बढ़ाने एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बढ़ाने हेतु भाजपा ने आज से एक नया अभियान प्रारंभ किया है जिसका नाम भाजपा का झंडा अभियान कार्यकर्ता सम्मान अभियान इस कार्यक्रम के तहत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के  घर पर भाजपा का झंडा लगाया जाएगा और भाजपा कार्यकर्ता का भाजपा का दुपट्टा ओढ़ाकर तिलक लगाकर सम्मानित किया जाएगा

सहाड़ा विधानसभा में 1 दिन में 1000 झंडे लगाने की रचना के तहत  सहाड़ा विधानसभा के शक्ति केंद्रों के प्रभारी नियुक्त किए जो 10 मार्च को कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर भाजपा का झंडा लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे इसके बाद भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के घर-घर भाजपा का झंडा लगाया जाएगा

भाजपा जिला प्रभारी दिनेश भट्ट ने कहा कि भाजपा संगठन में भाजपा कार्यकर्ता का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है और भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने उसको स्वाभिमान बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का झंडा लगाकर उसका सम्मान करेंगे ओर  भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी अपना कर्तव्य पूरा करेंगे शक्ति केन्द्र पर फोकस करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा

भाजपा जिलाक प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा का झंडा अभियान के  कार्यक्रम संयोजक रोशन मेघवंशी को नियुक्त किया है इस कार्यक्रम से संबंधित आगामी रूपरेखा कार्यक्रम संयोजक बनाएंगे कार्यक्रम को गति देंगे

इस बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत जिला महामंत्री बंसी लाल पटेल बाबूलाल टाक जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर  राजा साध वैष्णव राजकुमार आंचलिया पूर्व नगर परिषद उपसभापति मुकेश शर्मा मदन भंडारी अनिल सिंह जादौन हमीद मोहम्मद शेख राजेश सेन प्रशांत मेवाड़ा महावीर समदानी  मधु शर्मा संगीता गुर्जर कांता शर्मा भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्षद पार्षद प्रत्याशी उपस्थित थे

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम