Bhilwara। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर(Rajasthan State Legal Services Authority, Jaipur) ने स्थायी लोक अदालत के सदस्यों को मनोनीत किया। जिसमे भीलवाड़ा स्थित स्थायी लोक अदालत में पूर्व बैंक अधिकारी व एडवोकेट गोवर्धन सिंह कावड़िया व पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुमन त्रिवेदी को मनोनीत किया गया।
नव-नियुक्त सदस्य गोवर्धन सिंह कावड़िया व डॉ. सुमन त्रिवेदी ने शुक्रवार को सदस्य के रूप में स्थायी लोक अदालत में पद भार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओ ने गोवर्धन सिंह कावड़िया व सुमन त्रिवेदी को बुके भेट कर बधाई दी।
नव-नियुक्त सदस्य कावड़िया ने बताया कि स्थायी लोक अदालत में पेश होने वाले परिवादों का त्वरित गति से निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि पक्षकारो को त्वरित व सुगम न्याय मिल सके।
नव-नियुक्त स्थायी लोक अदालत सदस्या डॉ. सुमन त्रिवेदी ने बताया कि स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ मिलकर हम पक्षकारो को सुगम न्याय उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर लोक अभियोजक कुणाल औझा, पीरू सिंह गौड़, सुभाष आचार्य, आनंद स्वरूप शर्मा, दिनेश आर्य, रवि गोरानी, विनोद कसारा, हिमांशु औझा, मनोहर लालवानी, राजेंद्र कुमार तम्बोली व अधिवक्तागण मौजूद थे।