राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा,कुमावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चौहान मंत्री बने

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

भीलवाड़ा / अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा की गई जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पारस मल कुमावत को बनाया गया और जिला मंत्री कृषि पर्यवेक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव सिंह चौहान को दूसरी बार मौका देकर बनाया गया है।

अन्य पदाधिकारीयों में पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के भेरू लाल जोशी, आवासन मंडल कर्मचारी संघ के संजय झा, शिक्षक संघ शेखावत के मशहूर अहमद शेख, शिक्षक संघ प्रगतिशील के अशोक जीनगर, पटवार संघ के युधिस्टर सनाढ्य, अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के शांति स्वरूप जी नगर, पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के युगल किशोर शर्मा, नल मजदूर फेडरेशन के कन्हैया लाल शर्मा, शारीरिक शिक्षक संघ के सुनील खोईवाल को उपाध्यक्ष,

गिरदावर संघ के अरुण तिवारी, वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ के छोटू लाल कोली, आयुर्वेद नर्सेज के संजय गोरान, शारीरिक शिक्षक संघ के रोशन देवपुरा, शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के जगदीश चंद्र शर्मा, LHV, ANM संघ के सुशीला सेन को संयुक्त मंत्री, गिरदावर संघ के शिवेंद्र पारीक कोषाध्यक्ष, पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के जितेंद्र गुरनानी को सह कोषाध्यक्ष, सहायक कर्मचारी संघ के रघुनाथ शर्मा, वाहन चालक संघ के हम्मेर सिंह,

कृषि पर्यवेक्षक संघ के रतन लाल शर्मा को कार्यालय मंत्री, आयुर्वेद नर्सेज के वीरेंद्र सिंह शक्तावत, कृषि स्नातक संघ के पीयूष प्रकाश त्रिवेदी, कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति के आशा सेन को संगठन मंत्री, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के सुरेश जाट, ग्राम विकास अधिकारी संघ के सूर्यवीर सिंह को प्रवक्ता, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के ममता काबरा,

कृषि पर्यवेक्षक संघ के टीना खटीक को महिला प्रकोष्ठ शिक्षक संघ प्रगतिशील के नलिन शर्मा, शिक्षक संघ शेखावत के गोपाल कुमावत, वन अधिनस्थ कर्मचारी संघ के देवकृष्ण दरोगा, कृषि स्नातक संघ के सूरज माली, सहायक कृषि अधिकारी संघ के डालू लाल माली, पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के सुनील त्रिवेदी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया ।

मायाकांत शर्मा, भंवर बारेठ को सलाहकार बनाया गया। जिलाध्यक्ष शर्मा ने नवीन जिला कार्यकारिणी के कर्मचारी हित में कार्य करने की उम्मीद जताई।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम