Bhilwara News / (मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लादूराम सेन का बुधवार को उपचार के दौरान सेटेलाइट चिकित्सालय में निधन हो गया। आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने से शाहपुरा लाया गया था। उनको श्वांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। सेन पिछले तीन से बुखार रोग से पीड़ित थे। उनके परिवारजनों की सूचना के मुताबिक उनका दाह संस्कार आज दोपहर में 1 बजे पेतृक गांव बच्छखेड़ा में किया जायेगा।
पूर्व प्रधान सेन के निधन की सूचना से शाहपुरा क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी है। मिलनसार व हंसमुख लादूराम सेन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे है।
सेन के निधन पर कांग्रेस जनों ने संवेदना व्यक्त की है। पूर्व विधायक महावीर जीनगर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामपाल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वरलाल सौंलकी, शाहपुरा के अपर लोक अभियोजक एडवोकेट हितेश शर्मा, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सेन, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नमन ओझा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामप्रसाद गोरा सहित शाहपुरा के अन्य जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।