राजस्थान विस उपचुनाव – कांग्रेस 3 सीटे जितती है तो हम और मजबूत होंगे– मुख्यमंत्री गहलोत

Dr. CHETAN THATHERA
8 Min Read

Bhilwara । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने कहा कि राजस्थान (Rajasthan) में 3 विधानसभा क्षेत्र (3 Assembly Constituencies) में होने वाले उपचुनाव  (Bye election) में अगर तीनों सीटें कांग्रेस जीतती है तो कांग्रेसी और मजबूत होगी और कांग्रेस का बहुमत बढ़ेगा तथा पार्टी की एकजुटता नजर आएगी उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता माई बाप होता है।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जिले की रायपुर सहाड़ा विधानसभा (Raipur Sahada Assembly) के होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गायत्री देवी (Gayatri Devi) के नामांकन दाखिल करने के बाद गंगापुर में आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोई से भी सरकार सरकार हमेशा मजबूत होनी चाहिए ताकि विकास के काम और जनता की परेशानियां दूर की जा सके उन्होंने कहा कि रायपुर सहाड़ा विधानसभा के विधायक दिवंगत कैलाश त्रिवेदी ने पिछले ढाई सालों के दौरान विधानसभा क्षेत्र में जमकर विकास की हैं और उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र के लिए जब भी कुछ मांगा मैंने दिल खोल कर दिया है और नियति के कुल हाथों ने विधायक त्रिवेदी को हमसे समय से पहले ही छीन लिया है।

 

इसलिए यह उपचुनाव कराना पड़ रहा है और पार्टी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी जी ने दिवंगत विधायक त्रिवेदी पर विश्वास जताते हुए प्रत्याशी बनाया है और श्रीमती त्रिवेदी दिवंगत विधायक त्रिवेदी के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे और मैं इस विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाता हूं की इस विधानसभा क्षेत्र मे आगे भी विकास की कमी नही आने दूंगी और गायत्री देवी जो इस क्षेत्र के धिकास के लिए कहेगी वो पूरा होगा ।।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सोच में अंतर है। भाजपा निम्न स्तर की आलोचना करती हैं। लोकतंत्र तब मजबूत होता जब विपक्ष मजबूत होगा और वह कमियां बताएगा तो उन्हें ठीक किया जाएगा। भाजपा के पास धन की कोई कमी नहीं हैं। उन्होंने भाजपा को दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बताते हुए कहा कि वह लोगों को गुमराह कर के धनबल से चुनाव जीतना चाहती है। गहलोत ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम लोग काम करने में कोई कमी नहीं रखेंगे। कैलाश त्रिवेदी का निधन यहां की सेवा करते-करते ही हुआ है। वे एक साफ छवि के आदमी थे। कांग्रेस ने रायपुर- सहाडा से दिवंगत विधायक की पत्नी गायत्री देवी पर भरोसा जताया है। अगर वह चुनाव जीतती हैं तो कांग्रेस की सरकार मजबूत होगी और विकास के अधिक काम होंगे।

 

उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास, किसान एवं गरीब के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस को जिताना हैं। राज्य में उनकी सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में शानदार बजट पेश कर उसमें सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा है। राजस्थान में कोरोना काल में मृत्यु दर सबसे कम है। हमारी सरकार बालिका शिक्षा पर जोर दे रही है, वहीं हमने घर घर तक पानी पहुंचाया। कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने से कांग्रेस मजबूत होगी।

 

उन्होंने कहा कि ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं हैं। यदि कांग्रेस को सीट जिताओगे तो कई संदेश जाएंगे। सरकार की मजबूती का संदेश जाएगा। आपके वोटों के आधार पर राय बनती है। आप मेरा साथ दोगे, सरकार का दोगे, हम सबका साथ दोगे तो एक संदेश जाएगा अफसरों के सामने भी। वे समझ जाएंगे कि आगे भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और वे फिर दौड़-दौडक़र काम करेंगे। भाजपा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाती रहती है। आज तो लोकतंत्र ही खतरे में है। आज कोई खुलकर बात नहीं कर सकता। आज कोई बात करता है तो उसे जेल डाल देते हैं। एक 22 साल की लडक़ी को बेंगलुरु से पकड़ लाए। पूरी दुनिया में बदनामी हुई। आज मोदी विदेश जाते हैं, वहां आलोचना होती है।

 

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो उनकी केवल संख्या बढ़ेगी लेकिन अगर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतता है तो सरकार अधिक मजबूत होगी। सरकार अभी तीन साल और चलेगी। उन्होंने विकास और सुशासन के नाम पर वोट देने की अपील भी की।

 

कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने  पर  क्षेत्र का विकास–माकन

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं महासचिव अजय माकन (Congress state in-charge and general secretary Ajay Maken) ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलातेेहुए कहा कि वह खुद भी चुनाव तक यहां रहने वाले हैं और एक-एक चीज पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जो मेहनत कर रहे हैं उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।और मेहनत करने धाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा ।

उपचुनाव मे भाजपा को सबक सिखाएं– डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Pradesh Congress President Govind Singh Dotasara)  ने केन्द्र की मोदी सरकार पर किसानों पर कृषि कानून थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान आंदोलनरत हैं लेकिन वह उन पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लेकिन अब समय आ गया है कि उपचुनाव में उसे सबक सिखाया जाए। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि विकास के काम कराए जाएंगे।

 

भाजपा मनमानी कर रही हे , हम सबको साथ मिलकर कांग्रेस को जिताना है — सचिन पायलट

इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin pilot) ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार ने मनमानी तरीके से कृषि कानून बनाकर थोप दिए गए। जिससे किसान परेशान हुए, इसका एक संदेश जाएगा। उन्होंने प्रदेश के तीनों उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के जीतने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास के काम को आगे बढ़ाया है और एक भी वोट खराब न हो और कांग्रेस को जिताना है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर राज्य के विकास को आगे ले जाएंगे। आज हम सबको सोच-समझ कर एक दूसरे का साथ देना है। यदि हम तीनों सीटें जिताते हैं तो संदेश जाएगा, मजबूती का, संगठन का और सरकार के कामकाज का। जबकि, भाजपा में ऊपर से नीचे तक फूट पड़ी हुई है। चुनाव के दिन सारी बातें भूल कर कांग्रेस को जिताना है ताकि संदेश जाए, कांग्रेस की मजबूती और एकता का।

 

News  Topic : Chief Minister Ashok Gehlot,Rajasthan,(3 Assembly Constituencies,Bye election,Raipur Sahada Assembly,Gayatri Devi,Pradesh Congress President Govind Singh Dotasara,Congress state in-charge and general secretary Ajay Maken,Sachin pilot

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम