Bhilwara News। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ शाखा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष सुनील खोईवाल और भंवरलाल जाट के नेतृत्व में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी बनेड़ा एवम महावीर प्रसाद शर्मा शाहपुरा का संगठन के द्वारा साफा एवम माल्यार्पण कर नवनियुक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थापित होने पर अभिनन्दन एवम स्वागत किया गया। जिला मंत्री रोशनलाल देवपुरा ने दोनो ही ब्लॉक के शारीरिक शिक्षको की समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया।
शर्मा एवम बाल्दी ने संगठन को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभाध्यक्ष मायाकांत शर्मा , राजेन्द्र काबरा, रामेश्वर खटीक गुरला, हरित सारस्वत, ओम प्रकाश खोईवाल तहसील अध्यक्ष बनेड़ा अनिल कुमार टेलर , कन्हैया लाल छीपा , सुमंत सिंह राठौड़ , रघुवीर सिंह, शंकर जाट,
ललित सोडानी, सीताराम ओढ़, गजेन्द्र सिंह, गणपत घुसर, तहसील अध्यक्ष शाहपुरा शंकर सिंह राठौड़ ने जिलाध्यक्ष खोईवाल और जाट का संयुक्त मंच पर आकर शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए शाहपुरा आने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक आमीन खां की सेवानिवृति पर संगठन द्वारा अभिनंदन किया गया।