
जयपुर (आज़ाद नेब) राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष एवं मंत्री धीरज गुर्जर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर विश्वास जताते हुए यूपी के अवध ज़ोन के 11 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यूपी चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस ने संगठन में बड़ा उलटफेर किया है। 2024 के चुनावों को देखते हुए की राष्ट्रीय सचिवों के प्रभार में बदलाव किया गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिवों के जोनल प्रभार क्षेत्रों में बदलाव किया गया है। कांग्रेस ने यूपी को छः ज़ोन में बांट रखा है। जिनमें प्रभारी बनाए गए राष्ट्रीय सचिवों को सौंपा गया है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर को अवध ज़ोन का प्रभार सौंपा गया है। जिसके अंतर्गत लखनऊ, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोण्डा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, रायबरेली जिले शामिल हैं।