राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई पटेल की 144वीं जयंती

liyaquat Ali
2 Min Read

Bhilwara News /Dainik reporter (आज़ाद नेब) : जहाजपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

इसके अंतर्गत पुलिस थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाधिकारी हरिश सांखला ने पुलिसकर्मियों को शपथ शपथ दिलाई।

थानाधिकारी सांखला ने पटेल की जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गांधी जी के साथ देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।

देश आजाद हुआ तो वह कई छोटी-छोटी रियासतों में बंटा हुआ था जिनको एक साथ लाने का श्रेय सरदार पटेल को ही दिया जाता है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के ठीक पूर्व कई राज्यों को भारत में मिलाने के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था इसलिए उन्हें भारत के राजनीतिक एकीकरण के पिता के रूप में भी जाना जाता है।

उन्हें महात्मा गांधी से बड़ा लगाव था। गांधी जी की हत्या की खबर सुनकर उन्हें सदमा लगा और वह बीमार रहने लगे।

इसके बाद हार्ट अटैक से 15 दिसम्बर, 1950 को उनका निधन हो गया। उन्हें मरणोपरांत वर्ष 1991 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, आरएससी बटालियन के अधिकारी दीवान चेतन सिंह, खेमराज सहित पुलिस व आरएसी के जवान मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.