
जहाजपुर (आज़ाद नेब) क्षेत्र में आईपीएल (IPL 2022) ऑनलाइन सट्टा फलफूल रहा है प्रशासन के नुमाइंदे आंख कान बंद कर जान कर भी अनजान बने बैठे है। सटोरिये सट्टा (bookie satta) खिलाने का नया-नया तरीका आजमा रहे हैं।
क्षेत्र में अवैध सट्टा बाजार (illegal Satta Bazar) का बड़ा खेल चल रहा है। लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभाने में फिलहाल दिलचस्पी नहीं दिखा पाने से सटोरियों के हौसले बुलंद हैं।
प्रशासन की साइबर सेल इन सटोरियों के आगे फेल होती नजर आ रही है। आईपीएल मैच शुरू होते ही जहाजपुर क्षेत्र के कई स्थानों पर Ipl सट्टे का ऑनलाइन अवैध कारोबार शुरू हो गया था।
वर्तमान में भी बड़े पैमाने पर सट्टे खिलाए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन इन बातों से पूरी तरह अनजान बनी हुई है।