भीलवाड़ा / श्री नामदेव छीपा समाज महिला मण्डल भीलवाड़ा की ओर से आयोजित त्री दिवसीय नवरात्रि गरबा महोत्सव झंकार -7 का समापन एवं महिला मण्डल की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह हितकारीणी संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवाल व. उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटवा तथा कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर धनोपिया के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर
प्रदेश युवा अध्यक्ष नीरज अंछारा और महामंत्री सतीश सरावगी युवा अध्यक्ष महावीर चिचोदिया द्वारा गरबा महोत्सव के आयोजन के लियॆ महिला मण्डल की सभी सदस्याओं तथा तीनों दिनों सक्रिय सहयोग के लियॆ
राम गोपाल जाजपुरा प्रदीप गंगवाल चन्द्र प्रकाश अमरवाल अनिल सरावगी अनिल गंगवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। महिला मण्डल की नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित्रा जाजपुरा मन्त्री विमला चिचोदिया सहित नवीन कार्यकारिणी सदस्यों
ममता झडिया रचना अंछारा गायत्री कांकरवाल दीपिका धनोपिया मैना गंगवाल ममता अंछारा वनिता अमरवाल बीना जाजपुरा रीना सरावगी संतोष सरावगी ममता अमरवाल सुमन जाजपुरा प्रिया सरावगी रेखा जेठानिया
ममता काणीगांवा नीतू तलाईच नीरू अंछारा एवं गायत्री चिचोदिया को जिला हितकारीणी अध्यक्ष सुरेश गंगवाल ने शपथ दिलाई ।तीनों राउंड के विजेता प्रतिभागियों को मण्डल की ओर से पुरस्कार प्रदान किये गये।