कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया- दिनेश भट्ट 

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

Bhilwara news । नवनियुक्त भाजपा जिला प्रभारी दिनेश भट्ट ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी दो चीजों से चलती है अनुशासन ओर समन्वय दोनों का तालमेल संगठन के लिए बहुत जरूरी है ,कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल सरकार है बिजली के बढ़ते हुए बिल फ्यूल स्थाई शुल्क बेरोजगारी किसानों की समस्याएं कानून व्यवस्था को लेकर विभिन्न समस्याएं कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न समस्याएं के समाधान में कांग्रेस सरकार विफल रही है कांग्रेस सरकार अपनी अंदरूनी सत्ता की लड़ाई के चक्कर में आम जनता को भगवान के भरोसे छोड़ दिया कांग्रेसी सरकार परीक्षा कराए तो सही केंद्र सरकार परीक्षा कराएं तो गलत यह दोहरी नीति क्यों । भट्ट ने कहा कि आगामी पंचायत राज चुनाव एवं नगर पालिका चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित बताया कि आंदोलन की रूपरेखा  के तहत आज हल्ला बोल कार्यक्रम सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक लाईव द्वारा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया  30 अगस्त को सम्पूर्ण कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप हेतु बैठक होगी।

 31 अगस्त को  भीलवाड़ा जिले के सभी मंडलों में बिजली बिलों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आरएसईबी ऑफिस में  ज्ञापन  सरकार का पूतला दहन एवं धरना, प्रदर्शन किया जायेगा  2 सितम्बर  को बढ़ते हुये अपराधों में महिला उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न, एसटी उत्पीडन, दलित महिला उत्पीड़न, डकैती,बलात्कार, हत्यायें, लूटपाट बढ़ने कानून व्यवस्था बिगड़ने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर उपखंड  कार्यालय के बाहर धरना आयोजित किया जायेगा।  4 सितम्बर 2020 को जिला कलेक्टर को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष, सांसद, पूर्व सासंद, विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड-19 की पालना करते हुए ज्ञापन दिया जायेगा । पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तुलसीराम शर्मा ने भी संबोधित किया।

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि मांडलगढ़ विधायक स्वर्गीय कीर्ति बाईसा की पुण्यतिथि पर जिला प्रभारी  दिनेश भट्ट  भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली  पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तुलसीराम शर्मा  निवर्तमान नगर परिषद सभापति मंजू चेचानी  सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया  भीलवाड़ा विधानसभा प्रभारी छैल बिहारी जोशी  सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

 इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यालय निर्माण जिला संयोजक श्याम डाड भाजपा जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी बाबूलाल टाक भेरू लाल मेघवंशी जिला उपाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद कैलाश जीनगर डॉक्टर राजा साद वैष्णव जिला मंत्री नंदलाल गुर्जर शोभिका जागेटिया प्रतिभा माली देवेंद्र डाणी मंडल अध्यक्ष किशोर सोनी  अनिल सिंह जादौन  रमेश राठी सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोविड-19 की पालना करते हुए उपस्थित थे।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा  ज्ञापन प्रदर्शन हेतु  भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने  नंदलाल गुर्जर डॉक्टर राजा साद वैष्णव भैरू लाल मेघवंशी को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्ति किया है।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम