जहाजपुर: कृषि पर्यवेक्षक सयुंक्त संघर्ष समिति ने सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र

liyaquat Ali
3 Min Read

Jahazpur news (आज़ाद नेब) कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त संघर्ष समिति ने आज उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह राजावत को 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
दिए गए मांग पत्र में बताया गया कि कृषि पर्यवेक्षकों को 3600 ग्रेड पे दी जाये। 2013 के बाद नियुक्त कृषि पर्यवेक्षको की वेतन कटौती को वापस लेकर प्रारम्भिक मूल वेतन 9840 रू के अनुसार सातवें वेतन आयोग में वेतन स्थरीकरण किया जाये तथा पे – मेट्रिक्स में L5 , L6,17 को एक करके केन्द्र के अनुरूप किया जाऐ।

4800 व 5400 पे – ग्रेड प्राप्त कृषि पर्यवेक्षकों को मय पद के उच्चीकृत करके सहायक कृषि अधिकारी बनाया जाये। कृषि पर्यवेक्षको ( कृषि स्नातक ) को 18 वर्ष पर चयनित वेतनमान 8000-13500 की वेतन श्रृंखला दी जाऐ। कृषि पर्यवेक्षक से सहायक कृषि अधिकारी का पदौन्नति कोटा 60 प्रतिशत किया जाऐ।

सहायक कृषि अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षकों का अनुपात 1 : 4 किया जाये। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कृषि पर्यवेक्षक का पद सृजित किया जावेच रिक्त पदों पर भर्ती की जाये।

उद्यान विभाग च भू – संरक्षण विभाग में भी सहायक कृषि अधिकारी / कृषि पर्यवेक्षकों के पद स्वीकृत कर भर्ती की जाऐ।राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा की जाने वाली समस्त कृषि विभागीय भर्तियों में कृषि विभाग में कार्यरत योग्य कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारियों हेतु 15 प्रतिशत पद आरक्षित किये जाऐ। सहायक कृषि अधिकारी को आदान निरीक्षक के अधिकार दिये जाऐ। किसान सेवा केन्द्र का किराया रू 1500 / -प्रति माह किया जाऐ। अतिरिक्त कार्यभत्ता रू 1000 / -रू प्रति माह कर सम्पूर्ण कार्यकाल के लिए दिया जाये। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पटवारी , ग्राम सचिव , एएनएम की तरह कृषि पर्यवेक्षकों को भी हार्ड ड्युटी अलाउंस दिया जाऐ। एसीआर चैनल बदल कर AD , DD , JD किया जाऐ।
जिला स्तर पर संगठनों की प्रकोष्ठ बैठक आयोजित की जाये । अधिक नहीं दी जाये । कृषि पर्यवेक्षकों को गैर कृषि कार्यों से मुक्त रखा जाये।

17 नोटिफिकेशन में संशोधन हेतु प्रस्ताव भिजवाया जाये ।

जिला संयोजक नाथू सिंह गहलोत जिला सहसंयोजक कैलाश चन्द्र कहार जिला सहसंयोजक अजय कुमार मीणा

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.