जाट मीणा या धाकड़ ब्लॉक कांग्रेस व मुस्लिम या ब्राह्मण हो सकते है नगर अध्यक्ष

Azad Mohammed nab
3 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। ओर यह अभियान ब्लॉक स्तर से ही शुरू किया जाना है।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के समय कांग्रेस संगठन के पदों से नूटल हुए जिला ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों की मनोनयन की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। 

राजनीतिक सुत्रों के मुताबिक जहाजपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के लिए मुकेश जाट, पृथ्वी राज मीणा, राम गोपाल शर्मा, रामसिंह शक्तावत, बाबू लाल मीणा, सांवरा धाकड़, शैलेन्द्र(सालगराम) मीणा के नामों पर चर्चा की जा रही है।

वैसे इन नामों मे मुकेश जाट, सांवरा धाकड़, शैलेन्द्र मीणा के नामों को ज्यादा चर्चा हो रही है हर तरफ से इनके पॉलीटिकल बैकग्राउंड हिस्ट्री ओर हर एंगल से फ़ीट निर्विवाद व्यक्ति को टटोला जा रहा है।

अगर इन तीनों के अलावा चौथा नाम पुराने कांग्रेसी नेता राम गोपाल शर्मा हो सकता है। ऐसी ही स्थिति कांग्रेस नगर अध्यक्ष को लेकर चल रही है नगर अध्यक्ष को लेकर नऐ नाम आ चुके है।

जिनमें सलाम पड़ियार, अनिल उपाध्याय, एडवोकेट दीपक पंचोली, फारूख अली, नसीब दाद, बाबू लाल खटीक, ज्वाला प्रसाद के नाम शामिल है लेकिन इसमें कोई दोहराई नहीं है कि आने वाला नगर अध्यक्ष या तो मुस्लिम होगा या ब्राह्मण होगा। किसका मनोनयन होना है इसको लेकर सबकी निगाहें बीज निगम अध्यक्ष एवं मंत्री धीरज गुर्जर पर टिकी हुई हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में शुक्रवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक में सभी राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने का फैसला किया गया। यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा, उससे पहले संगठन का निचले स्तर तक गठन किए जाने के संकेत हैं।

ऐसे संकेत इसलिए मिल रहे हैं, क्योंकि बैठक के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जिलास्तर पर गांव-गांव तक चलेगा।

इसमें जिला स्तर के कार्यकर्ता जुटेंगे। ऐसे में इस अभियान के संचालन के लिए कांग्रेस 26 जनवरी से पहले इनकी घोषणा कर सकती है।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365