यह ख्वाब अच्छा है ग़ालिब पर पुरा नही हो पा रहा, जहाजपुर पालिका को मनोनीत पार्षद की नियुक्तियों का इंतजार 

Azad Mohammed nab
1 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब)। नगर पालिका का कार्यकाल दो साल पूरे होने पर भी कांग्रेस मनोनीत पार्षद की नियुक्ति नहीं कर पाई है।

पुर्व के कार्यकाल में भी पालिका चुनावों से केवल दो माह पूर्व ही मनोनीत पार्षदों को नियुक्ति दी थी। पालिका चुनाव में कांग्रेस सत्ता पर काबिज़ होने मे सफल नहीं हो सकी थी।

राज्य में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे हो चुके है। ज़िले में तकरीबन सभी निकायों में पार्षदों का मनोनयन हो चुका है लेकिन जहाजपुर पालिका में पार्षदों का मनोनयन अभी भी खट्टाई में है।

15 अगस्त कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं मंत्री धीरज गुर्जर के जन्मदिन के मौके पर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आस जगी थी उस दौरान कुछ नामों की चर्चा भी चली ओर उन कार्यकर्ताओं का नेताजी के जन्मदिन मौके पर बेनर होर्डिंग पर भी फोटो चस्पा किए थे।

उस समय गुज़रे पांच माह गुज़र चुके है बावजूद इसके पालिका में मनोनीत पार्षदों को नियुक्ति नहीं होना

नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर “यह ख्वाब अच्छा है ग़ालिब पर पुरा नही हो पा रहा” शायरी सटीक बैठ रही है।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365