जहाजपुर (आज़ाद नेब) केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जहाजपुर क्षेत्र से भी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता गए।
कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए गए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रधान सीता देवी गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधान सीतादेवी गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार की विभाजन कारी नीति, मूल्य वृद्धि,
बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय, कट्टरता की राजनीति और नफरत के खिलाफ लड़ने के लिए जहाजपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हुंकार भरी है।
यात्रा में शामिल होने के लिए मनीष गुर्जर, उपप्रधान रामप्रसाद मीणा, पृथ्वीराज मीणा, मुकेश जाट, देवेंद्र सिंह राणावत, बाबूलाल मीणा, मुकेश वैष्णव, राम सिंह मीणा, देवराज गुर्जर, अजीत मीणा, रमेश खटाना, मुकेश धाकड़, वीरेंद्र धाकड़, नारायण कीर, अरविंद शर्मा, श्रवण धाकड़, अरविंद मीणा, मोडूराम गुर्जर सहित क्षेत्र के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता रवाना हुए।
अजमेर अखिल भारतीय श्री टाक महासभा की दो दिवसीय महिला संगोष्ठी और प्रतिभा सम्मान समारोह…
टोंक जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स…
जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल शनिवार को उनियारा उपखंड की ग्राम पंचायत सोप के दौरे पर…
खनन विभाग द्वारा खान सुरक्षा एवं सिलिकोसिस जागरूकता हेतु प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष…
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों…
आजादी का अमृत महोत्सव 75 वर्ष के अंतर्गत भीलवाड़ा डाक मण्डल द्वारा अमृतपेक्स-2023 मनाया जा…
This website uses cookies.