जहाजपुर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के लिए हुए रवाना

Azad Mohammed nab
1 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जहाजपुर क्षेत्र से भी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता गए।

कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए गए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रधान सीता देवी गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधान सीतादेवी गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार की विभाजन कारी नीति, मूल्य वृद्धि,

बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय, कट्टरता की राजनीति और नफरत के खिलाफ लड़ने के लिए जहाजपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हुंकार भरी है।

यात्रा में शामिल होने के लिए मनीष गुर्जर, उपप्रधान रामप्रसाद मीणा, पृथ्वीराज मीणा, मुकेश जाट, देवेंद्र सिंह राणावत, बाबूलाल मीणा, मुकेश वैष्णव, राम सिंह मीणा, देवराज गुर्जर, अजीत मीणा, रमेश खटाना, मुकेश धाकड़, वीरेंद्र धाकड़, नारायण कीर, अरविंद शर्मा, श्रवण धाकड़, अरविंद मीणा, मोडूराम गुर्जर सहित क्षेत्र के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता रवाना हुए।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365