गंगापुर के समाज सेवी भाजपा मे शामिल

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

जयपुर / भीलवाड़ा। जिले के सहाड़ा गंगापुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में क्षेत्र के समाजसेवी लादू लाल पितलीया को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया उपनेता राजेंद्र सिंह राठौड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष  लादू लाल तेली की उपस्थिती मे भाजपा का दुपट्टा पहना कर भाजपा पार्टी मे शामिल किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवी लादू लाल पितलीया के भाजपा मे आने से मजबूती मिलेगी। पुनिया ने कहा कि  प्रदेश की जनता कांग्रेस  के दो वर्षो के शासन से तंग आ चुकी है और जनता ने पंचायत चुनाव से लेकर निकाय चुनाव में जनता ने कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब दिया है और आने उपचुनाव मे भी कांग्रेस को करारा जवाब देगी ।नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है राष्ट्रवाद व सेवा के संकल्प को लेकर काम करती है और कांग्रेस  तो समाजो को आपस मे  लडाने  की राजनीति करती हे। उप नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए अब तक चुनाव करा कर बचते रहे हैं लेकिन अब जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सुवाना प्रधान फुल कवर व चावन्ड  सिंह का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश  पूनिया ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत  किया।

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न कुमार मेहता प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग हरिहर  पारीक विधायक राजेंद्र चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल विधायक गोपाल खंडेलवाल विधायक गोपीचंद मीणा पूर्व मंत्री डॉक्टर रतनलाल जाट पूर्व विधायक डॉक्टर बालूराम चौधरी भाजपा नेता रूपलाल जाट समाजसेवी बाबूलाल  मेहता पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह बरड़ोद पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश  काबरा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम