कांग्रेसियों ने निकाली यात्रा, भाजपाइयों ने बांटे तिरंगे

जहाजपुर (आज़ाद नेब) जैसे-जैसे 15 अगस्त नजदीक आती जा रही है वैसे ही आजादी का महोत्सव परवान चढ़ता जा रहा है क्षेत्र में आज कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकाली और भाजपाइयों ने घर घर जाकर तिरंगे बांटे।

कांग्रेसियों ने निकाली यात्रा, भाजपाइयों ने बांटे तिरंगेजानकारी के मुताबिक आज नगर में पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सदर बाजार सहित पालिका के वार्डों घर घर जाकर तिंरगा झंडा वितरित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता राकेश पत्रिया, पार्षद राजकुमार माली,विक्की पत्रिया, रामप्रसाद रेगर, मनोज सेन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

साथ ही पीपलूंद ग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान देशभक्ति नारों के साथ पुरा गांव गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में उपसरपंच सावन टांक, सीआर गणेश मूंदड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष कालू समदानी महाराणा प्रताप शक्ति संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण पारीक, पूर्व सरपंच राधेश्याम कंजर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।