भीलवाड़ा / भाजपा जिला कार्यसमिति की वृहद स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिला कार्यालय में 29 जून को प्रातः 10 बजे आहूत होगी इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली करेंगे।
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, इस बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई ,जिला कार्यसमिति बैठक का कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद त्रिपाठी को नियुक्त किया है।
29 जून को जिला कार्यसमिति बैठक में भीलवाड़ा जिले के 500 से अधिक अपेक्षित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता इस बैठक में सम्मिलित होंगे और बैठक के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे साथ ही केंद्र सरकार के 8 वर्ष सेवा सुशासन विकास विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा और पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया जाएगा।
जिला कार्यसमिति की बैठक हेतु ललित अग्रवाल अनिल चौधरी घनश्याम सिंघीवाल राजेश सेन पूरन डीडवानिया महेंद्र मीणा डॉक्टर राजा साध वैष्णव इमरान कायमखानी बाबूलाल टाक वेद प्रकाश खटीक शोभिका जागेटिया प्रतिभा माली सुरेंद्र जैन सहित महिला मोर्चा युवा मोर्चा ओबीसी मोर्चा एससी मोर्चा के पदाधिकारियों को बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022