भीलवाड़ा – पूर्व राष्ट्रपति पाटिल ने तिलस्वां में किया अभिषेक, कुंड का पानी ले गई

liyaquat Ali
4 Min Read

Bhilwara News /Dainik reporter ( मूलचंद पेसवानी) : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (Former President Patil ) ने बुधवार को भीलवाड़ा जिले के तिलस्वां महादेव मन्दिर (Tilswan Mahadev Temple) में अभिषेक किया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल बुधवार को  दोपहर  भीलवाड़ा जिले के धार्मिक स्थल  तिलस्वां महादेव से हेलिकॉप्टर से पहुंचीं। जहां हेलीपैड पर पूर्व राष्ट्रपति का मंदिर ट्रस्ट संरक्षक , पूर्व जिला प्रमुख  कन्हैया लाल धाकङ , पूर्व विधायक विवेक धाकङ, पूर्व विधायक्र प्रदीप कुमार सिंह ,  कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी , मांङलगढ नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिता सुराणा,  पूर्व संरपच कैलाश धाकङ की अगुवाई में  स्वागत किया।

prtibha patil

पूर्व राष्ट्रपति पाटिल कार से तिलस्वां धर्मशाला में कुछ देर रुकी। जहाँ मंदिर मंहत से मंदिर नियमों की जानकारी ली , वहाँ पवित्र कुण्ड के जल से स्नान किए । तत्पश्चात तिलस्वाॅ महादेव प्रागण में पहुंची।

मंदिर महंत गोपाल लाल पाराशर, आचार्य छीतर गोड़ के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत अभिषेक करवाया गया। भगवान तिलस्वा महादेव  की आरती  की गई । मंदिर मुख्य पुजारी नरेश पाराशर ने उनको जल चरणों का अमृत  प्रसाद दिया। करीब 1 घंटे तक रुद्री पाठ ब्राह्मणों द्वारा भगवान को सुनाया गया। पूर्व राष्ट्रपति ने मंदिर  की परिक्रमा की।

इसके बाद उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मंदिर के पवित्र कुंड में गंगा माता मंदिर पुलिया स्थित पहुंचकर जल के बारे में जानकारियां ली। इस दौरान मंदिर पुजारी  संघ की महिलाओं ने माला शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में आए लोगों का हाथ हिला कर स्वागत किया।

मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्थापित खाद बनाने की कंपोस्ट मशीन का फीता काट कर उदघाटन किया। मंदिर ट्रस्ट सचिव मांगी लाल धाकड़ ने बताया कंपोस्ट मशीन की लागत 3 लाख 90 हजार रु की है जो मंदिर से भगवान की चढ़ी मालाओ को 24 घंटे में जैविक खाद बना देती है ।

इससे पूर्व इंद्रपुरा स्थित हेलीपैड पर पूर्व राष्ट्रपति पहुंची । पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। पूर्व राष्ट्रपति  के लिए निर्धारित रास्ता पर आने जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग कर दी गई। मुख्य मंदिर में सभी जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी डॉ राजेश भारद्वाज के अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज सहाड़ा, हिम्मत सिंह डीवाईएसपी, अर्जुन राम डीवाईएस पी, सरदार दान ङीवाईएसपी, रोहितास देवेन्द्र सीआई, आजाद कलाम सी आई, महावीर प्रसाद, अशोक सांवरिया, रतन लाल, सुशीला मौके पर तैनात रहे।

कुंड का पानी मिट्टी असाध्य रोगों का होता है इलाज-पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अपने साथ तिलस्वा के पवित्र कुंड का जल व मिट्टी अपने साथ ले गई। मान्यता है कि यहां कुंड का पानी व मिट्टी का लेप करने से कुष्ठ रोग का निवारण होता है। मन्दिर ट्रस्ट के अनुसार यहां पर काफी संख्या में कुष्ठ रोगी स्वस्थ होकर गए है।

अभिषेक कार्यक्रम के बाद मन्दिर परिसर में बने विश्राम स्थल पर मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कांग्रेस नेताओं से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख संरक्षक कन्हैयालाल धाकड़, मंदिर महंत गोपाल लाल पाराशर, पूर्व सांसद हेमेंद्र सिंह बनेड़ा ,पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व विधायक विवेक धाकड़, ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद्र अहीर ,ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़; ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, नपा उपाध्यक्ष अनिता सुराणा, जिला सचिव मुनीर लौहार, नगर रसीद आसाम, जिला महामंत्री सरिता चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अभिनंदन व स्वागत किया।

 

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.