Bhilwara।भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिलाएं घर पर ही अपने हाथों से मास्क तैयार कर आर्युवेदिक काढे का पैकेट कोरोना काल में घर घर गांव गांव जाकर मास्क एवं घरेलू काढ़े के पैकेट बांटकर कोरोना से बचाव का संदेश दे रही है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा चलाया जा रहा वृहद स्तर पर सेवा ही संगठन के तहत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के निर्देशानुसार पूर्व जिला उपाध्यक्ष लाड़ देवी जीनगर और महिला
मोर्चा जिला संयोजक मंजू पालीवाल ने मिलकर कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए कच्ची बस्ती में घर पर ही सिले हुए मास्क व सेनीटाइजर बांटे साथ ही आर्युवेदिक काढ़े के घर पर ही बनाएं पैकेट बांटे उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता रजनी बुंलिया भी उपस्थित थीं