भीलवाड़ा विस उपचुनाव– भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन को गंगापुर में

Dr. CHETAN THATHERA
1 Min Read

भीलवाड़ा/ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा  राधा  भारद्वाज ने सहाडा उपचुनाव सम्बंधित महिला मोर्चा की बैठक ली

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि इस बैठक में 9 मार्च को गंगापुर में होने वाले महिला सम्मेलन की चर्चा हुई इस बैठक में  महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राधा भारद्वाज ने कहा कि सहाड़ा उपचुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी महिलाओं को सक्रिय कर भाजपा की रीति नीति से जोड़ने का कार्य आज से ही करना है  महिला मोर्चा सम्मेलन में आमंत्रित करने एवम ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं की भागीदारी हो   सम्मिलित हो इस हेतु महिलाओं की अलग अलग टीम बनाकर घर घर जाकर इस कार्यक्रम की सूचना देने के लिए जिम्मेदारी  दी जाएगी

महिला सम्मेलन से सम्बंधित बेठक में महिला मोर्चा उपचुनाव संयोजक मंजू  पालीवाल,दया सोनी, दीपिका सोनी, मीरा,रेखा तातेड़ ,विजयलक्ष्मी,मोहिनी  भारद्वाज सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही…

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम