Bhilwara News। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पुनिया ने भीलवाड़ा भाजपा जिला संगठन में जिला कोषाध्यक्ष पद पर ललित अग्रवाल को मनोनीत किया है।
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली जिला प्रभारी दिनेश भट्ट की अनुशंसा से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.पुनिया ने ललित अग्रवाल को भीलवाड़ा जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.पुनिया ने आज प्रदेश के 36 भाजपा जिला संगठन मे जिला कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया है।इसी के तहत भीलवाड़ा मे भी जिला कोषाध्यक्ष का मनोनयन हुआ। है