Bhilwara News । भाजपा संगठनात्मक गतिविधियों कार्यक्रमों और अधिक गतिशील सक्रियता के साथ करने हेतु भाजपा जिला प्रभारी दिनेश भट्ट की अनुशंसा से भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने भीलवाड़ा जिले की सात विधानसभा के प्रभारी एवं तीन मंडल अध्यक्ष की घोषणा की भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भीलवाड़ा जिले की सात विधानसभा के प्रभारी घोषित हुए।
जिसमे भीलवाड़ा विधानसभा प्रभारी रामेश्वर लाल छिंपा मांडलगढ़ विधानसभा प्रभारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ जहाजपुर विधानसभा प्रभारी पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर शाहपुरा विधानसभा प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा साध वैष्णव आसींद विधानसभा प्रभारी मदन भंडारी मांडल विधानसभा प्रभारी पूर्व प्रधान कन्हैयालाल खटोड़ सहाड़ा विधानसभा प्रभारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष जिला परिषद कमल सिंह पूरावत को नियुक्त किया है।
3 मंडल अध्यक्ष के पिछले चुनाव में जनप्रतिनिधि नियुक्त होने पर शाहपुरा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पारीक ,पारोली मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा ,जहाजपुर नगर मंडल अध्यक्ष भेरुलाल टाक को नियुक्त किया है।