Bhilwara – खेलो इंडिया राष्ट्रीय खेलों में तैराकी में फिरदोस ने पहला स्वर्ण पदक जीता

liyaquat Ali
1 Min Read

Bhilwara News ( मूलचन्द पेसवानी )- गोवाहाटी आसाम में चल रहे तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Third Khelo India Youth Games)मैं तैराकी खेल में फिरदोस कायमखानी ने 200 मीटर बटरफ्लाई में आज पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राजस्थान टीम के कोच हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि तैराकी मैं आज पांचवे दिन बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

यह इनका इस प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक है। इससे पूर्व वे दो रजत पदक जीत चुकी है। प्रतियोगिता आगामी 22 जनवरी तक चलेगी जिसमें आगे और भी मेडल आने की पूरी संभावना है।खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रतियोगिता में पदक लेने वाले खिलाड़ियों को भारत सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति दी जाती है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.