Bhilwara / हाथों न तो पुजा की थाली थी और न ही पुष्प मालाऐं, मनाया गुरूपुजा दिवस

liyaquat Ali
3 Min Read


सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन का देश व्यापी स्वच्छता अभियान


गुरूपुजा दिवस निरंकारी भक्तों की अनोखी सिख बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंति पर हॉस्पीटल में चलाया सफाई अभियान


✍️ मूलचन्द पेसवानी

Bhilwara news । भीलवाड़ा में निरंकारी भक्तों ने रविवार को सतगुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती गुरूपुजा दिवस के रूप में मनायी। तरिका अनोखा और प्रयास रहा। उनके हाथों न तो पुजा की थाली थी और न ही पुष्प मालाऐं बल्की हाथों में जाडु लेकर हॉस्पिटल परिसर को चमकानें में लगे हुए थें।


भीलवाड़ा जोन के जोनल इन्चार्ज जगपाल सिंह ने बताया कि सतगुरू माता सुदिक्षा महाराज के आदेश से 1166 हॉस्पिटल में देश व्यापी सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें चेरिटेबल फाउण्डेशन सदस्य, सन्त निरंकारी सेवादल सदस्य एवं संगत के लगभग 3.50 लाख से अधिक सन्तों ने सेवा में भाग लिया।


रविवार को सतसंग भवन सिन्धु नगर से सेवादल व चेरिटेबल फाण्डेषन के लगभग 400 सदस्यों ने स्थानीय महात्मा गांधी चिकित्सालय में एकत्रीत हो सर्वप्रथम सेवादल प्रार्थना के साथ सेवाओं को आरम्भ किया। सेवादल सदस्यों एवं संगतों का उत्साहवर्धन करने हेतु प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ अरूण गौड़, सभापती मंजू चेचानी, पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वर प्रसाद दरिया, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह मोटरास, जोनल इंचार्ज जगपाल सिंह मौजूद थे।

सेवादल अधिकारी हरिचरण सिंह क्षेत्रीय संचालक, रमेष कुमार, गोपाल कटारिया के निदेर्षन में सफाई कार्यो की सेवाओं का शुभारम्भ हुआ। समस्त समाजसेवकों एवं मुख्य अतिथियों ने निरंकारी मिशन के इस सेवा कार्य को समाज के लिए अभुतपूर्व योगदान बताते हुए बाबा हरदेव सिंह सिखलाई एवं शिक्षाओं की भुरी भुरी प्रषंसा करी।


मीडिया प्रभारी लादू लाल ने बताया कि भीलवाड़ा जोन की सभी ब्रान्चों में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के दौरान चिकित्सालय परिसर, पार्क, कॉलोनी, दफतर एवं सड़कों की सफाई पूर्ण समर्पण एवं तनमयता सेवा भाव से की गई।

सफाई अभियान के पश्चात चिकित्सालय परिसर का कायाकल्प हुआ से प्रतित होने लगा। इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक रामेष्वर प्रसाद ने आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सफाई अभियान के पश्चात संगत का आयोजन किया गया जिसमें सतगुरू बाबा हददेव सिंह महाराज की सिखलाईयों को जीवन में धारण करने हेतु प्रेरित किया गया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.