राज्य की महिला मुख्यमंत्री फिर भी बढ़ रही है दुष्कर्म की घटनाएं

liyaquat Ali
2 Min Read

मुख्यमंत्री के गृह निर्वाचन क्षेत्र झालावाड में एक नाबालिग 7 वर्षीय बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं

 

 

भरतपुर(राजेन्द्र जती )। राज्य में बढ रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध मे मंगलवार को शहर महिला कांग्रेस की ओर से शहर अध्यक्ष बबीता शर्मा के नेतृतव में महिलाओं ने कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओपी जैन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

भरतपुर शहर की शहर अध्यक्ष बबीता शर्मा के नेतृत्व में आज कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि मुख्यमंत्री के गृह निर्वाचन क्षेत्र झालावाड में एक नाबालिग 7 वर्षीय बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने आरापियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। बबीता शर्मा ने कहा कि राज्य में महिला व बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। राज्य में दुष्कर्म की घटनायें बढ रही हैं। कानून व्यवस्था के नाम पर कोई चीज नहीं है राज्य की महिला मुख्यमंत्री होने के वावजूद महिलायें असुरक्षित महसूस कर रही है।

उन्हांेने प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था को सुधारने एवं दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने की मांग की। इस अवसर पर महिला कांगे्रस की शहर अध्यक्ष बबीता शर्मा के अलावा मीना, कश्मीरीसिंह, परवीन, गुडडी, एकता, अंजू, मिथलेश, सुमन, लक्ष्मी सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *